मेले में उमड़ी भीड़
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। मकर संक्रांति के अवसर पर जुन्नारदेव के पहली पायरी स्थित विशाला मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने कलकल बहती अविरल जलधारा में स्नान कर भगवान के दर्शन कर पूजन पाठ किया। मेले घूमने आये श्रद्धालुओं ने अपने पसंदीदा व्यंजन बनाकर पिकनिक मनाया।

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा दुकाने लगाकर व्यापार किया गया। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति का विकास होता है।वहीं मकर संक्रांति पर्व के खासकर हिंदू धर्म प्रेमियों द्वारा तिल गुड़ के लड्डू तैयार कर लुफ्त उठाया जाता है और जरुरत मदों को खिचड़ी बर्तन धन दान कर पुन्य कमाया जाता है। इसी दिन नीले अम्बर में रंगबिरंगी पतंग उड़ाकर जमकर आनंद लिया गया।
