Sarni Samachar : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को याद किया
सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी सारणी में आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके द्वारा देश हित में लिए गए साहसिक निर्णय को याद किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव बंटी करोसिया का भी जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर चौहान, प्रदेश सचिव तिरुपति एरोलू, अब्दुल रजाक, भगवान् जावरे, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत धोटे, हरीश पाल शांति पाल, मनोज, बाबू खान, सनोज देशमुख, मोहित, आनंद नागले, मुन्ना मन्नासे, राहुल जायसवाल, परशुराम सराठे, लक्ष्मी गोहे, अनीता बेलवंशी, चंद्र सोनकर, माया वर्मा एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
