Betul Congress News : भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित, कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Congress News : भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित, कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली


बैतूल। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर व मप्र युवा कांग्रेस के आव्हान पर मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराध एवं महिलाओं के शोषण और मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर देना जैसे जघन्य अपराध की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे के नेतृत्व में बेटी बचाओ अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस की शुरुआत बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर चौराहे से होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए लल्ली चौक पर समापन हुआ।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के मामले चिंताजनक हैं और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया, जिन्होंने महिला सुरक्षा के समर्थन में अपनी आवाज उठाई। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय पारधी ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण महिला सुरक्षा का मुद्दा लगातार उपेक्षित हो रहा है, जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

राहुल छत्रपाल ने कहा कि आदिवासी समुदाय की बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रदेश सरकार को महिला सुरक्षा पर अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। समीर खान और रामू टेकाम ने कहा कि महिलाओं सुरक्षा देना बीजेपी सरकार की जिमेदारी हैं प्रदेश में इसी तरह जघन्य अपराध बढते रहे तो महिलाओ के सम्मान में युवा कांग्रेस इसी तरह सडक़ो पर उतर कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करती रहेंगी।

Advertisements

यह थे मौजूद

विरोध जताने वालों में प्रमुख रुप से अरुण, गोठी, नवनीत मालवीय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत, ऋषि दीक्षित, सलाम भाई, राकेश माझी, राजकुमार दीवान, राकेश गंगारे, प्रीतेश गंगारे, आकाश भाटिया, गोविंद साहू, संजय साहू, मनोज आहूजा, अमर मसकोले, शेख आकिब, जेयपाल यादव, अभिषेक पवार, चिंटू ठाकूर, जितेन्द्र पवार, मनोज आठनकर,दीपू सावनेरे, राशिद खान, शेख आकिब, राजा सोनी, राजेश गावंडे, प्रदीप कोकाटे, महेश थोटेकर, जैद खान, सोनू राठौर, सरफराज खान, सेंटी वाघमारे, राहुल परते, यसवंत हुडे, मोसिन खान, सनी मंडल, मोंटी जैन, निलेश बरड़े, पंजाब अहाके, राजकुमार साहू, देवेश अठवेकर, निलेश धुर्वे, कुलदीप काजोड़े, राहुल चंदेलकर, गुलशन मिश्रा, बारसकर आदि मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements