कांग्रेस तो लिखित में झूठे वादे करने वाली पार्टी है – बबला शुक्ला

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कांग्रेस तो लिखित में झूठे वादे करने वाली पार्टी है – बबला शुक्ला


बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि कौन झुठ बोल रहा है, क्या सच है सब जनता जानती है। श्री शुक्ला ने कहा कि 2003 के पहले प्रदेश की क्या स्थिती थी। मिस्टर बंटाढार की सरकार ने प्रदेश को दुरावस्था की ओर ढकेल दिया था। कमलनाथ ने भी अपनी 15 महिने की सरकार में गरीबो के हक और अधिकार छीनकर वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अडडा बना दिया था। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने के बाद जो काम हो रहे है,उसके चलते भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए है। श्री शुक्ला ने कहा कि जनता में भ्रम फैलाना हो या उसे गुमराह करना हो यह काम कांग्रेस ही करती है। उन्होने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव में किसानो और युवाओ से झूठे वादे कर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। श्री शुक्ला ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने अपने जारी किए घोषणापत्र में जितने वादे जनता से लिखित में किए थे उनमें से किसी पर भी अमल नही किया था, कांग्रेस तो लिखित में झूठे वादे करने वाली पार्टी है। परंन्तू 15 महिने के शासन में भी कांग्रेस सरकार किसानो का कर्जमाफ नही कर पाई। बल्कि लाल,पीले, नीले कागजो में उलझकर किसानो को गुमराह किया गया। इसी तरह युवाओ को भी बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा कांग्रेस ने किया था। सरकार बनने के बाद तब के मुख्यमंत्री ढोर चराने की और बैंड बजाने की ट्रेंनिग लेने की सलाह देने लगें। श्री शुक्ला ने कहा कि बैतूल जिले की जनता आज भी मुलताई में किसानो पर दिग्विजय सिंह सरकार द्वारा किए गए गोलीकांड को भूली नही है। श्री शुक्ला ने कहा कि आज केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गरीब कल्याण और जन कल्याणकारी योजनाओ से आम जनता का जीवन स्तर सुधर रहा है। श्री शुक्ला ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप पर कहा कि प्रदेश की महिलाएं आज भाजपा सरकार के समय जितनी सुरक्षित है उतनी तो कांग्रेस के समय नही रही। इसीलिए आज बडी संख्या में महिलाओ की पहली राजनैतिक पंसद भाजपा ही है। श्री शुक्ला ने कहा कि दिल्ली का “ नैना साहनी कांड “ हो या भोपाल का “ सरला मिश्रा कांड “ जनता को सब याद है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के जिम्मेदार नेताओ के महिलाओ के साथ दूराचार ,कदाचार के किस्से आए दिन मीडिया की सूर्खियो में रहते है। श्री शुक्ला ने कहा कि दिग्विजय सिंह द्वारा अपनी ही पार्टी की महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन को “ टंचमाल “ कहना और कमलनाथ द्वारा उनकी ही सरकार में मंत्री रही इमरती देवी को “ आईटम “ कहना आज भी जनता को याद है। श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा शुचिता की राजनीति करती है और राष्ट्रवाद के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक स्वच्छ राजनीतिक संस्कृति को देश में विकसित किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस का चरित्र शुरू से ही दोहरा रहा है। जिसका खामियाजा देश -प्रदेश की जनता ने भुगता भी है। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसीयो को भाजपा पर आरोप लगाने के पहले अपना गिरेबा देखना चाहिए। और सलाह नही देना चाहिए। उन्होने कहा कि जिले में मेडिकल कालेज हो या एग्रीकल्चर कालेज भाजपा ही खुलवाएगी क्योंकि कांग्रेस की ये करने की औकात ही नही है। भाजपा जो वादे करती है उसे पूरा भी करती है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements