सारनी नगर गौरव दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए डांस और नाटक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सारनी नगर गौरव दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए डांस और नाटक

पी.एम. स्वनिधि के तहत बैंकर्स और नपा कर्मचारी हुए सम्मानित


सारनी। सारनी नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर के अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत दूसरे दिन रविवार 6 अक्टूबर को नगर पालिका पाथाखेड़ा के ऑफिसर्स क्लब में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पी.एम. स्वनिधि में उत्कृष्ट कार्य पर बैंकर्स एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। नगर पालिका परिषद सारनी प्रतिवर्ष सारनी नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर को मनाती है।

रविवार को कार्यक्रम ऑफिसर्स क्लब पाथाखेड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे. उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, बेबी बिंझाडे, बेबी ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर रजनी श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधि सुधा चंद्रा, प्रकाश शिवहरे, जी.पी. सिंह, राजेश पटैया एवं अन्य ने सरस्वती पूजन कर किया। मध्यप्रदेश गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति एवं सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय कन्या स्कूल सारनी, शासकीय बालक स्कूल सारनी, लिटिल फ्लावर स्कूल पाथाखेड़ा, एस.डी.एम. स्कूल बगडोना समेत अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पी.एम. स्वनिधि योजना में देश में तृतीय एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पूरी टीम को सम्मानित किया गया। एसबीआई सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, यूनयिन बैंक सारनी, बगडोना, सेंट्रल बैंक सारनी, महाराष्ट्र बैंक बगडोना, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंकों के मैनेजर्स को नगर पालिका द्वारा सहयोग के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा नोडल अधिकारी के. के. भावसार, सहायक रंजीत डोंगरे, सिटी मिशन मैनेजर मनोज परते एवं पूरी टीम को सम्मानित किया। विधानसभा चुनाव एवं लोक सभा निर्वाचन के स्वीप प्लान में प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नोडल अधिकारी उपयंत्री कमलेश पटेल और पूरी टीम को सम्मानित किया गया।

Advertisements

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि 6 अक्टूबर को सारनी पॉवर प्लांट और खदानों के कारण अस्तित्व में आई। इसलिए इस तारीख को इसका गौरव दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा सारनी के गौरव को हमेशा बनाए रखा जाएगा। नगर पालिका केंद्र एवं राज्य सरकार की मदद से सतत विकास कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने पी.एम. स्वनिधि में सहयोग के लिए सभी बैंकर्स का अभार भी जताया। अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ सभी सेवा कार्यों में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी 24 घंटे जुटे रहते हैं। वे भी बधाई के पात्र है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। आभार प्रदर्शन नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने किया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements