Chhindwara Samachar : देर शाम कलेक्टर-एसपी पहुंचे जुन्नारदेव पुलिस थाने

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : देर शाम कलेक्टर-एसपी पहुंचे जुन्नारदेव पुलिस थाने

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। विशेष धर्म के व्यक्ति द्वारा वार्ड क्रमांक 07-08 भगवान श्री गणेश मंदिर में प्रतिमा को तोड़फोड़ कर खंडित किया एक महिला पर भी हमला किया स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया पुलिस ने MLC कराके न्यायालय पेश कर रिमांड में लिया इस घटना से क्षेत्र मे शांति व्यवस्था भंग हो गई। सकल हिन्दू समाज द्वारा बाजार बंद कर उग्र प्रदर्शन किया।

हिंदूवादी संगठनों ने बाजार के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर टायर जलाकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर सड़क पर बैठे। दिनभर की घटना क्रम में लोगों का आक्रोश जमकर उबल पड़ा हिंदू धार्मिक संगठन द्वारा दोषी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की गई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

स्थिति सामान्य होने के उपरांत कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ओर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री पुलिस थाना जो जुन्नारदेव पहुंचे और अधिकारियों के बीच 01 घंटे वार्तालाप करने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जिले की और रवाना हुए।इसके पश्चात पुलिस बल में पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकालकर कानून व्यवस्था का राज कायम करने का संदेश दिया। आज की घटना के चलते जिला प्रशासन ने एहतिहात के तौर पर पड़ोसी जिले पांडुरना, जबलपुर,नरसिंहपुर, बैतूल के साथ ही जिले के विभिन्न थानों से भारी पुलिस बल नगर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए लगाया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने पर सख्ती से निपटा जाएगा किसी के मन में यह भ्रांति न रहे कुछ भी करेगा और प्रशासन कार्यवाही नहीं करेगा ये बर्दाश्त नहीं होगा। जो कानून सम्मत काम है वहीं होगा गैरकानूनी काम करने वालो पर सख्ती की जाएगी इस तरह की घटना न हो इसलिए प्रशासन मुस्तैद है।

जुन्नारदेव वासियों से कलेक्टर की अपील सभी से अनुरोध है कि शांति पूर्वक ओर सौहार्दपूर्ण तरीके से रहे इस तरह के लोग जो शांतिप्रिय माहौल बिगाड़ने वालों का साथ न दे ऐसे लोगों से सावधान रहें और पुलिस को सूचना दे।

पुलिस कप्तान मनीष खत्री ने बताया कि कल घटना क्रम हुआ था उसमें पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से रिमांड में लेकर विस्तृत पूछताछ की नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रकरण में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

सोशल मीडिया पर नजर रखकर अफवाह फ़ैलाने कार्यवाही की जाएगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई है विवेचना में आये तथ्यों के आधार पर अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements