जल जीवन के कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर पटले पहुंची ग्राम कुंडालीकला

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

जल जीवन के कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर पटले पहुंची ग्राम कुंडालीकला

घरेलू नल कनेक्शन का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए


छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने शुक्रवार को कलेक्टर शीतला पटले विकासखंड परासिया के ग्राम कुंडालीकला पहुंची। इस दौरान उन्होंने रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत साइट में रखे एच.डी.पी.ई.पाइप और पाइप के लिए खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने खुदाई का कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार ही सुनिश्चित करने और जल जीवन मिशन के सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान एसडीओ पीएचई परासिया बी.एल.उइके ने अवगत कराया कि रेट्रोफिटिंग योजना की लागत 94.65 लाख रूपये है जिसमें लगभग 10000 मीटर पाइप लाइन का कार्य, 724 घरेलू नल कनेक्शन, 2 नलकूप खनन और 2 सोलर पम्प का कार्य सम्मिलित है। कलेक्टर पटले ने योजना के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements