कलेक्टर ने पंचायत सचिव को सम्मानित किया
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित हुए ग्राम पील्हावाडी सचिव शिव प्रसाद साहू को आज जिला कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत ग्राम में 100% पंजीकरण कर योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।

सुदूर ग्राम पील्हावाड़ी में अभी नवीन ग्राम पंचायत बनी है। जहां ना तो पंचायत भवन है और ना ही बिजली और नेटवर्क की सुविधाएं। ऐसी स्थिति में भी हंड्रेड परसेंट पंजीयन कार्य पूर्ण करके ग्रामवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने वाले सचिव को राष्ट्रीय पर्व पर सम्मानित किया गया है।
