Shahpur News : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया हेलीपैड, निर्वाचन शाखा, एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
27 अक्टूबर को कमलनाथ आएंगे शाहपुर
शाहपुर, (आशीष राठौर)। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की शुरुआत होने के साथ ही नेताओं के दौर भी शुरू हो रहे हैं। 27 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ घोड़ा डोंगरे विधानसभा के शाहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का 27 अक्टूबर को शाहपुर आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
जिसको लेकर बैतूल कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया। बैतूल कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा तत्पश्चात एसडीएम कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन शाखा में चल रही गतिविधियों को देखा, निर्वाचन शाखा की आवश्यक व्यवस्थाएं देखी एवं तहसील कार्यालय में जाकर भी निरीक्षण किया गया।
बैतूल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में बने स्ट्रांग रूम में भी जाकर सीसीटीवी कैमरा को देखा गया एवं महाविद्यालय परिसर में भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान शाहपुर तहसीलदार सुनैना ब्रह्मामे, शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले, जनपद सीईओ फिरदौस शाह, नगर परिषद सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
