CM Mohan Yadav in Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज कोयलांचल में होगा रोड शो

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

CM Mohan Yadav in Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज कोयलांचल में होगा रोड शो

नगरीय क्षेत्र दमुआ, जुन्नारदेव, चांदामेटा और परासिया में रोड शो और नुक्कड़ सभा उपरांत हर्रई के अहीरवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल


छिंदवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। 10 अप्रैल 2024, दिन बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छिंदवाड़ा आगमन होगा। जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के कोयलांचल में भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू के पक्ष में रोड शो करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 10 आज सुबह 11ः00 बजे वायुयान से छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11ः25 पर दमुआ हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां 11ः25 से 12ः15 तक मुख्यमंत्री दमुआ नगर में रोड शो और नुक्कड़ सभा करेंगे।

जिसके उपरांत मुख्यमंत्री का घोड़ावाडी, डुंगरिया से जुन्नारदेव नगर आगमन होगा, जहां मुख्यमंत्री रोड शो कर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगें। जुन्नारदेव के बाद मुख्यमंत्री 1ः10 बजे से 2ः30 बजे तक चांदामेटा एवं परासिया में रोड शो और नुक्कड़ सभा करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीपेड परासिया से अहीरवाड़ा हर्रई के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें – Chhindwara Samachar : वाहन प्रभारी दलों का प्रशिक्षण, कलेक्टर ने बताएं उनके दायित्व

स्थानीय समय 3ः30 बजे मुख्यमंत्री ग्राम अहीरवाड़ा से मुंगवानी विस गोटेगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा प्रत्यशी के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के इस रोड शो में जन सामान्य से उपस्थित होकर उनका भव्य स्वागत करने की अपील की है।

Advertisements

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव ने बताया कि अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगरीय प्रशासन मंत्री मध्यप्रदेश शासन सह क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का 10 अप्रैल दिन बुधवार को विशेष वायुयान से इंदौर से चलकर दोप. 3.15 पर हवाई पट्टी छिंदवाड़ा पर आगमन होगा। इसके उपरांत श्री विजयवर्गीय स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही छिंदवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements