Sarni Samachar : स्वाधार गृह में चलाया स्वच्छता अभियान
बैतूल। 4 अक्टूबर 2024 को शक्ति सदन (स्वाधार गृह) में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मिलकर परिसर की सफाई की। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बाहरी स्वच्छता ही नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और संस्कार विकसित करना।

संस्था संचालिका भारती अग्रवाल द्वारा स्वच्छता गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया तथा निवासरत महिलाओं को स्वयं स्वच्छ रहे तथा दूसरों को भी स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता को अपने आदत में लाना है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा जानकारी दी गई। शक्ति सदन परिसर में स्वच्छता पूर्व की स्थिति एवं पश्चात की स्थिति को दृष्टिगत करते हुए। शक्ति सदन में स्वच्छता अलग से दिख रही है। कचरा सफाई के दौरान निकाला कचरा नगर पालिका परिषद के सफाई कार्यकर्ताओं द्वारा कचरा गाड़ी में डाला गया।
