Chhindwara Samachar : दर्शन के लिए तैयार स्वच्छता परिसर, उपयोग के लिए नहीं
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम पंचायत हनोतिया में लाखों रुपए खर्च करके स्वच्छता परिषद का निर्माण कार्य कराया गया जो अब तक चालू भी नहीं हो पाया है। और यहां झाड़ियां ने कब्जा कर लिया है। जब स्वच्छता परिसर में ही झाड़ियां ने कब्जा कर तो आम इंसान इसका इस्तेमाल कैसे कर सकता है।
स्वच्छता परिसर जाने के लिए रास्ता नही है ग्राम पंचायत ने स्वच्छता परिसर निर्माण कराके उसमें ताला लगा दिया जो फिर खुला नही हाट बाजार के दिन मंगलवार को यहां साप्ताहिक बाजार लगता है जिसमें क्षेत्र के आसपास के व्यापारी यहां दुकान लगाते हैं और गांव से ग्रामीण भी आते है लेकिन जब भी उन्हें लघु शंका और शौच क्रिया हो तो आसपास जाना होता है लेकिन सड़क किनारे बना स्वच्छता परिसर का इस्तेमाल कर पाना मुश्किल है।

शोभा की सुपारी बने स्वच्छता परिसर को चालू कराने की बात ग्राम के लोग इस ग्राम पंचायत हनोतिया की ग्राम सभा में कह चुके हैं। पंचायत नुमाइंदो की हठधर्मिता के कारण इस तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है।
