गर्मी के मौसम को देख नगर परिषद ने कराये 3 वार्डो में नलकूप खनन
घोड़ाडोंगरी, (विशाल घोड़की)। नव गठित नगर परिषद अब अपने नगरवासियों को होने वाली पानी की समस्या को देख नगर परिषद में रखे गये वार्ड पार्षदो के वार्ड में नलकूप खनन के प्रस्ताव रखे थे जिसे संज्ञान लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उईके उपाध्यक्ष सोनू खनूजा एवं जल प्रदाय के सभापति योगेश कवडे ने तीन वार्ड में नलकूप खनन आज कराया गया है जिससे वार्ड वासियो में खुशी जाहिर की वार्ड में नगर परिषद की अध्यक्ष उपाध्यक्ष ओर परिषद को धन्यवाद किया कि आने वाली गर्मी में अब उन्हें पानी की प्रमुख समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।
वार्ड नं 7, 9, 13 में सबसे ज्यादा पानी की दिक्कत होती है इसको देख वार्ड पार्षद नेहा दीपक उइके, राहुल इवने, योगेश कवडे ने प्रस्ताव रखे थे इसको देख अध्यक्ष मीरावंती उइके ने जल्द से जल्द नलकूप खनन का आदेश दिये एवं उन्होंने बताया कि जल्द ओर भी वार्डो में नलकूप खनन करवाया जाएगा,आज तीनो वार्ड में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदों ने पूजा पाठ कर नलकूप खनन किया गया।

इसमें प्रमुख रूप मण्डल अध्यक्ष अशोक राठौर,विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर उइके, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा, दुष्यन्त महाले, दीपक उइके, भिकारी लाल भुजवरे, राजेश राजपूत, पम्मी अग्रवाल, सभापति सोना राजपूत, कविता महाले, निशा धुर्वे, महेंद्र धुर्वे, सुरेंद्र राजपूत, राकेश नानकर, नीतू सोनी, अंजू मालवीय, सविता पठारीया, मुकेश मेश्राम ओर नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।
