जुन्नारदेव ब्लॉक के ग्रामों में भ्रमण कर हिंगलाज मंदिर में चुनरी यात्रा का समापन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

जुन्नारदेव ब्लॉक के ग्रामों में भ्रमण कर हिंगलाज मंदिर में चुनरी यात्रा का समापन

विधि विधान से पूजन कर विधायक ने की माँ हिंगलाज से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

12 वें वर्ष की चुनरी यात्रा में 18 सौ कि. मी. की यात्रा कर 751 दुर्गा पंडालों में की गई चुनरी अर्पित

समापन पर बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं भक्तगण रहे उपस्थित

चुनरी यात्रा एवं माँ शेरावाली के आशीर्वाद से मिलती है अलौकिक ऊर्जा सुनील उईके


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। शारदीय नवरात्र में हम सभी को बड़े ही शांत मन से मातारानी की उपासना करनी चाहिए इससे माँ शेरावाली का आशीर्वाद तो हमे मिलता ही है साथ मे एक अलौकिक ऊर्जा और बल की भी हमें प्राप्ति होती जिससे हमें हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होती है। मातारानी की उपासना करने का तरीका सबका अलग अलग हो सकता है, मैने एवं मेरे साथियों ने 11 वर्ष पूर्व यह सुनिश्चित किया था कि हम प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र में जुन्नारदेव विधानसभा के प्रत्येक ग्राम विराजने वाली माँ दुर्गा के पंडाल में पहुँच कर चुनरी एवं प्रसाद अर्पित कर क्षेत्र के लिए मातारानी से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे। आज माँ हिंगलाज को चुनरी अर्पित कर हमारी 12वें वर्ष की चुनरी यात्रा निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई है। चुनरी यात्रा में इस वर्ष हमने 1800 कि.मी की यात्रा में 751 दुर्गा पंडालों में चुनरी अर्पित की है।

चुनरी यात्रा से मुझे एवं मेरे साथियों को मातारानी के आशीर्वाद के रूप में एक अलौकिक शक्ति की प्राप्ति की अनुभूति होती है जिससे हम असंभव से लगने वाले कार्यों को भी आशानी से पूरा कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे है। इस यात्रा को सफल बनाने में विधानसभा वासियों एवं हमारे शुभचिंतकों ने अपना भरपूर सहयोग, प्यार और आशीर्वाद हमे प्रदान किया है। मै उन सभी भक्तजनों, वरिष्ठजनों, माताओँ बहनों, बच्चों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए मातारानी से उन सभी के उज्वल भविष्य की मंगल कामना करता हूँ। उक्त बातें जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने अपनी चुनरी यात्रा के सम्पन्न होने के अवसर पर हिंगलाज मंदिर में उपस्थित मीडिया के साथियों से चर्चा के दौरान की।

Advertisements

विधायक श्री उईके की चुनरी यात्रा विधानसभा के तामिया, नवेगांव एवं दमुआ ब्लॉक के ग्रामों का भ्रमण कर नवरात्र के 8 वे एवं 9 वे दिन जुन्नारदेव ब्लॉक के ग्रामों में पहुँची जहाँ पर विधायक एवं उनके साथियों ने दुर्गापंडालों में माँ दुर्गा चुनरी एवं प्रसाद अर्पित कर उन पंडालों में कन्या पूजन भी किया। इसके पाश्चात नवमी तिथि में विधायक श्री उईके अपने साथियों के साथ शाम को अंबाडा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ हिंगलाज माता के मंदिर पहुँचे जहां पर उन्होंने विधि विधान के साथ माँ हिंगलाज माता का पूजन कर उन्हें चुनरी एवं प्रसाद भेंट कर अपनी 12वें वर्ष की चुनरी यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुन्नारदेव, दमुआ एवं नवेगांव ब्लॉक के वरिष्ठ काँग्रेस नेता, पार्टी पदाधिकारी, भक्तगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements