बच्चों ने जाना कैसे बनता है च्यवनप्राश

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

बच्चों ने जाना कैसे बनता है च्यवनप्राश

शैक्षणिक भ्रमण में तेल बनाने की प्रक्रिया को समझा


बैतूल। शासकीय हाई स्कूूल चिखलीमाल के छात्र-छात्राओं को बैतूल में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। जिसमें ग्रामीण हस्त शिल्प कला का सजीव चित्रण एवं कार्यशैली का भ्रमण किया। आयुवेर्दिक ओम मेडिकल कॉलेज जामठी में छात्र-छात्राओं ने आयुर्वेद का इतिहास एवं आयुर्वेदिक च्यवनप्राश बनाने की विधि सामग्री, डिजीटल ई लायब्रेरी, प्रयोगशाला, आयुर्वेद उद्यान आदि को देखा। जहां डॉ.पाल एवं समस्त टीम का सहयोग और मार्गदर्शन मिला। जहां नर्सिंग मेडिकल क्षेत्र में संभावनाओं को बताया। विद्यार्थियों द्वारा बीओएफ सोयाबीन प्लांट का भी भ्रमण किया गया। जहां सोयाबीन प्लांट, तेल निकालने की विधि, बायलर, फिल्टर, रिफाईंड, डीओसी आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Advertisements

जितेन्द्र कपूर की आनंद इंड्रस्टीज कोसमी औद्योगिक इकाई का भ्रमण किया जिसमें पीवीसी पाईप बनने का चालू प्लांट का अवलोकन किया। साथ ही कोतवाली थाना कोठी बाजार का पहुंच कर एफआईआर की विधि, 1098, 100 नंबर के विषय में समझा। भ्रमण प्रभारी प्राचार्य एके साहू ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ वैज्ञानिक व बौद्धिक विकास को सुदृढ करना था। इस शैक्षणिक भ्रमण मेंरजनी उपराले, वंदना सातनकर, राजेश पाटील, मुकेश राठौर, खेमराज ठेपे, सुरेश नागवंशी आदि शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements