बच्चों ने वीर सैनानियों का वेश किया धारण
बैतूल। गणतंत्र दिवस पूरे देश में शान के साथ मनाया गया। एकीकृत बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण सेक्टर 2 आंगनवाड़ी के कोसमी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उद्योग संघ के सचिव पियूष तिवारी की विशेष रूप से उपस्थिति थे। इस मौके पर कार्यकम में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चों ने वीर सैनानियों के वेश धारण कर सबका मन मोह लिया।

श्री तिवारी ने यह आंगनवाड़ी मुख्यमंत्री की मंशानुरूप एडॉप एन आंगनवाड़ी के तहत गोद ली है। पर्यवेक्षक अर्चना तिवारी ने बताया कि पियूष तिवारी निरंतर बच्चों को उपहार देते रहते हैं। आज पियूष तिवारी ने बच्चों को मिठाई और स्वल्पाहार वितरण किया। इस मौके पर स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
