मुख्यमंत्री का सारणी दौरा, बड़ी संख्या में पहुंचेगे अतिथि शिक्षक
बैतूल। मुख्यमंत्री पहली बार अतिथि शिक्षकों की महापंचायत आयोजित कर अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करना चाह रहे है इसलिए सभी जिलों मे मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हो रहा उसी तरह बैतूल जिले के सारणी में भव्य स्वागत की तैयारी है।

आजाद स्कूल अतिथि की प्रदेश महासचिव शिक्षक प्रीतमा जोशी और प्रदेश संयोजक भारती सोनी ने कहा कि जिले की समस्त अतिथि शिक्षक बहनो से हाथ जोडक़र गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने जिले मे सारणी आ रहे वहां आप अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष और हमारे के सी पवार ने बताया कि अपने भविष्य और अपने बच्चो के भविष्य के लिए वहां आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हो।
