24 अगस्त को सारनी आयेंगे मुख्यमंत्री, 660 मेगावाट की यूनिट का करेंगे भूमिपूजन
बैतूल। जिले में 24 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान आमला – सारनी विधानसभा में सतपुड़ा पावर प्लांट की 660 मेगावॉट की नई यूनिट स्थापित करने हेतु भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी, पानी बॉटल का वितरण करेंगे।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री आगमन के पूर्व जिले में प्रशासनिक अधिकारी काफी सक्रिय हो गए हैं, बुधवार को जिला कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने सारनी नगरीय निकाय के विभिन्न स्थलों का दौरा भी किया था। इस दौरान कई बार हवाई पट्टी, स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड और पाथाखेड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
