संविदा कर्मियों के भरोसे घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, नोडल अधिकारी तक शिविर से मिले गायब

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

संविदा कर्मियों के भरोसे घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना – नोडल अधिकारी तक शिविर से मिले गायब


घोड़ाडोंगरी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा लगाए जा रहे शिविर संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहे हैं एक भी जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना को गंभीरता पूर्वक क्रियान्वयन कराने के लिए शिविर में उपस्थित नहीं रहता आज वार्ड क्रमांक 6 में आईसीडीएस कार्यालय के सामने नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना की योजना के तहत शिविर लगाया गया।

Advertisements

जिसमें देखा गया कि बड़ी संख्या में महिलाएं तो पहुंच रही हैं लेकिन शिविर की पूरी व्यवस्था नगर परिषद के 3 संविदा कर्मचारी संभाले हुए हैं। दोपहर 2:30 बजे तक स्थिति यह है कि करीब 20 महिलाओं का फॉर्म ऑनलाइन दर्ज हुये है। नगर परिषद में हाल ही में कई अधिकारी स्थानांतरण होकर घोड़ाडोंगरी आए हैं उसके बाद भी शिविर एक भी जिम्मेदार कर्मचारी या नोडल अधिकारी नारायण घोरे शिविर में दिखाई नहीं दिये।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements