मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना के तहत भैंस और गायों का वितरण
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना के तहत भारिया जनजाति के 13 तक हितग्राही को 10 भैंस और तीन गायों का वितरण किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे एवं संजय जैन पार्षद तथा अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं तहसीलदार कुणाल राऊत तथा पशुपालन विभाग से उपसंचालक डॉ एचजीएस पक्षवार, सिविल सर्जन डॉक्टर निरापूरे एवं असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर सलेवर, डॉक्टर छत्रपाल टांडेकर, डॉक्टर संजय शर्मा, डॉक्टर प्रियंका मर्सकोले, डॉक्टर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी जुन्नारदेव एवं सभी सभी गौ सेवक बंधु के सहयोग से पशु वितरण का कार्यक्रम किया गया।
