Chhindwara Samachar : आनलाइन इन्ट्री मे दर्ज होगी ग्राम वार जानकारी
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत 100 गांवों में 50% से अधिक ST समुदाय निवासरत है उनका सर्वेक्षण कार्य कराया गया। गांव गांव के घरो घर पहुंचकर शिक्षक ओर सचिव जीआरएस ने इस धरती आभा अभियान सर्वे किया ओर सभी जानकारी एकत्रित की। आज शिक्षको ओर सचिव जीआरएस को रजिस्टर लेकर कार्यालय में बुलाया गया बैठक लेकर धरती आभा अभियान के रजिस्टर में सभी कालम को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।

सीईओ रश्मि चौहान ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त जानकारियो की आनलाइन इन्ट्री दर्ज होगी वहीं जिन ग्रामो में किसी कारण वश हितग्राही अभियान से छूटे गये उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में लगाएं जा रहे हैं इस अभियान के छूटे परिवार को शामिल कर लिया जाएगा। ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। जिसके लिए सतत रूप से काम चालू है।
