Chhindwara Samachar : सात दिवसीय रामार्चा यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भूमिपूजन
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। सात दिवसीय रामार्चा यज्ञ, शिव महापुराण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पहली पायरी जुन्नारदेव विशाला प्राचीन मंदिर के पुनः मंदिर निर्माण होने पर मंदिर मे भगवान राम, लक्ष्मण एवं माता जानकी तथा दुर्गाजी, कार्तिक स्वामी, गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु दिनांक 30 जनवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक सात दिवसीय रामार्चा यज्ञ, शिव महापुराण एवं नवीन मूर्ति स्थापना हेतु यज्ञशाला का भूमि पूजन संपन्न हुआ जिसमे नगर के सभी वरिष्ठ पुरोहित पं० जयवंत तिवारी (मुन्नू महाराज), पं०प्रीतम महाराज, पं० संतोष महाराज, पं०वृंदावन महाराज साथ ही नगर पुरोहितो की पूरी टीम द्वारा यजमान प्रदीप शर्मा, संतोष कुमार सोनी, देवकुमार पटवा, सरपंच शंकर कुमरे, तरूण उपाध्याय, विष्णु शर्मा एवं ग्रामीणजनो की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।

यज्ञ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं शिव महापुराण मे शामिल होने हेतु सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से आयोजन समिति अपील करती है कि कार्यक्रम मे तन, मन, धन से सहयोग करे एवं कार्यक्रम मे उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करे।
