Chhindwara Election News : झुटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न
छिंदवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। छिंदवाड़ा की सात विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 07 बजे से पोलिंग बूथ में मतदान प्रारंभ किया जो देर रात्रि तक चला। जिसमें महिला और पुरुष दिव्यांग बुजुर्ग मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा में राजनीतिक दलों के बीच नोंक-झोंक हुई मतदान केंद्र में प्रवेश करने को लेकर सियासत गरमाई।
जुन्नारदेव के शासकीय नंदलाल सूद विद्यालय के बूथ और डुंगरिया 04 नंबर में बीजेपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झुटपुट विवाद की खबरे आई वही मतदान केंद्र क्रमांक 207 में ईवीएम में खराबी आने से एक मत पड़ा फौरन दूसरी ईवीएम मशीन से वोटिंग चालू कराई गई जिससे दो घंटे देरी से मतदान शुरू किया गया। पोलिंग बूथों पर वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चलने के कारण देर शाम तक मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी।
यह भी पढ़ें – Indian Railway Job : रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली नौकरी का मौका
विधानसभा चुनाव ईवीएम मशीन में उम्मीदवारों का भाग्य कैद हो गया है आगामी 03 दिसंबर 2023 को जब नतीजे आयेंगे जिससे तय हो जाएगा की जनता ने किसके सिर पर ताज पहनाया है।

छिंदवाड़ा की सभी सात विधानसभा सीटों पर क्रम अनुसार 78.63जुन्नारदेव मे,87.06 अमरवाड़ा में,85.82 चौरई में,81.3सौंसर में, 81.5 छिंदवाड़ा में,81.52परासिया में, 83.48 पांडुरना में प्रतिशत मतदान हुआ है।

