Pan Card में फोटो या सिग्नेचर में करना है बदलाव, घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में ऑनलाइन करें अपडेट

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

इनकम टैक्स रिटर्न (Income tax return) फाइल करना हो या फिर बैंक में अकाउंट खुलवाना हो तो पैन कार्ड की जरूरत प‌ड़ती है. परमानेंट अकांउट नंबर (Permanent Account number) एक 10 अंकों का अल्‍फान्‍यूमेरिक कोड है, जो किसी व्‍यक्ति की फाइनेंशियल हिस्‍ट्री का पूरा रिकॉर्ड रखता है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income tax department) इसे जारी करता है, लेकिन अगर पैन कार्ड में कोई गलती है या फोटो धुंधली और पुरानी हो गई है तो आप उसे खुद चेंज कर सकते हैं. बस 5 मिनट में घर बैठे ही काम हो जाएगा.

PAN Card में फोटो चेंज करवाने के लिए अपनाएं ये तरीका

NSDL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाएं.

पेज खुलने पर Application Type ऑप्‍शन पर क्लिक कर Changes or correction in existing PAN Data ऑप्‍शन सेलेक्‍ट करें.

अब कैटेगरी मेनू से Individual ऑप्शन को सेलेक्‍ट करें.

इसके बाद सभी जरूरी जानकारी भर कर सब्मिट पर क्लिक करें.

अब पैन एप्लीकेशन पर ही आगे बढ़ें और KYC का ऑप्शन चुनें.

उसके बाद Photo Mismatch और ‘Signature Mismatch का एक ऑप्‍शन नजर आएगा.

यहां फोटो बदलने के लिए Photo Mismatch ऑप्शन पर क्लिक करें.

अब पिता और मां का नाम दर्ज करके Next बटन पर क्लिक करें.

सभी जानकारी भरने के बाद पहचान प्रमाणपत्र, एड्रेस प्रूफ और डेथ ऑफ बर्थ प्रूफ को अटैच करें.

इसके बाद Declaration पर टिक कर Submit बटन पर क्लिक कर दें.

फोटोग्राफ और सिग्‍नेचर में बदलाव करने के लिए आवेदन शुल्‍क भारत के लिए 101 रुपए (GST से अलग) और भारत से बाहर के पते के लिए 1011 रुपए (GST से अलग) है.

पूरी प्रक्रिया के बाद एक 15 अंकों की अक्नोलॉजमेंट नंबर मिलेगा.

एप्लीकेशन के प्रिंटआउट को इनकम टैक्‍स पैन सर्विस यूनिट को भेज दें.

अक्नोलॉजमेंट नंबर से एप्लीकेशन को ट्रैक किया जा सकता है.

इंस्टैंट PAN Card के लिए करें अप्लाई

Income Tax Department के मुताबिक, इंस्टैंट पैन के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) के जरिए एक ई-पैन कार्ड (e-PAN) जारी होने में लगभग 10 मिनट का समय लगता है. इस सुविधा से अब तक लगभग 8 लाख पैन कार्ड जारी किए जा चुके हैं.

Advertisements

कौन से डॉक्युमेंट चाहिए?

पैन कार्ड (PAN Card) को बनवाने के लिए व्यक्ति के पास पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और जन्मतिथि का प्रूफ होना आवश्यक है. इन पहचान पत्र में आपको कई विकल्प दिए जाएंगे. आप इन प्रूफ्स के लिए किसी को चुन सकते हैं.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements