Betul Samachar: बैतूल में दिवाली पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar: बैतूल में दिवाली पर यातायात व्यवस्था में बदलाव


बैतूल दिवाली के त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस दौरान अधिक भीड़भाड़ होने की संभावना है, इसलिए शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यह बदलाव किया गया है।

बैतूल पुलिस ने दिवाली के त्योहार के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बाजार आने वाले ग्राहकों और शहरी नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।

नई व्यवस्था के अनुसार, 10 से 15 नवंबर तक निम्नलिखित मार्गों पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा:

  • वन वे मार्ग: थाना चौक से लल्ली चौक तक बड़े वाहन एवं कार लोडिंग वाहन आदि के परिवर्तित मार्ग से पहुंच सकेंगे।

  • लल्ली चौक से गणेश चौक तक: चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध रहेगा।

यह भी पढ़े – Sarni Samachar : ठेका श्रमिकों के लिए पूर्ण बोनस की मांग की

  • बाबू चौक से टांगा स्टेण्ड तक: चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध रहेगा।

  • गंज एवं कोठी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध: (दिनांक 10 से 12 नवंबर तक) (समय प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक)

Advertisements
  • गंज क्षेत्र: कांतीशिवा चौक, कश्मिरा चौक, टांगा स्टेण्ड, बाबू चौक, दिलबहार चौक से होकर गुजरने वाले मार्गो पर भारी वाहनों का दिपावली पर्व को दृष्टिकृत रखते हुये भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा, जिसमे रैक, दूध, पेट्रोलियम पदार्थों के वाहनों को छोड़कर।

यह भी पढ़े – Yogesh Pandagre News: भाजपा प्रत्‍याशी जनसंपंर्क में बता रहे लाड़ली बहनों के नाम पर बनेंगे आवास

  • कोठी बाजार क्षेत्र: गेंदा चौक, कारगिल चौक, अम्बेड़कर चौक, बस स्टेण्ड, लल्ली चौक से थाना चौक तक, गणेश चौक से लल्ली चौक तक शिवाजी चौक से लल्ली चौक तक होकर गुजरने वाले मार्गो पर भारी वाहनों का दिपावली पर्व को दृष्टिकृत रखते हुये भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा, जिसमे रैक, दूध, पेट्रोलियम पदार्थों के वाहनों को छोड़कर।

यह भी पढ़े – Betul Samachar : 4 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया निष्कासित

Advertisements

वही यातायात पुलिस ने अपील की है कि दिवाली के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और अपनी और अपनों की सुरक्षा करें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements