सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सम्मेलन संपन्न

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सम्मेलन संपन्न


बैतूल। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैतूल शाखा एवं बैतूल गंज शाखा द्वारा ग्राहको का सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मेलन तरसेम सिंह जीरा एवं विजीर होशंगाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख रजत मिश्रा की विशेष उपस्थिति में किया गया। भोपाल से आए आंचलिक प्रमुख श्री खीरा ने ग्राहकों को त्वरित सेवा देने की प्रतिबद्धता बताई।

ग्राहक सम्मेलन में आए हुए सभी गणमान्य ग्राहकों ने भी बैंक के द्वारा दी जा रही सेवा की प्रशंसा की। साथ में ग्राहकों ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय के दौरान विभिन्न ऋण योजनाओं और ब्याज के बारे में जानकारी दी। ब्याज पर ही व्यवसायिक ऋण के नए प्रोडक्ट सेंट बिजनेस एवं सेंट जीएसटी ऋण योजना की समुचित जानकारी दी गई। बाद में कम ब्याज दर पर ही होटल निर्माण के लिए सेंट होटल योजना की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

ग्राहक सम्मेलन में विशिष्ट ग्राहक मुकेश खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, आलोक मालवीय, पुलकित अग्रवाल, डॉ.विजय साबले, दिनेश बर्डे, आशीष साहू, सुनील हिराणी, योगेश मदान, राजेश मदान, प्रवीण भावसार सहित अन्य सम्माननीय ग्राहक उपस्थित थे।

Advertisements

सम्मान समारोह में सेंट्रल बैंक के अन्य अधिकारी राजीव रंजन शाखा प्रबंधक, सज्जन कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक, नितिन धोके, मो.इलियास खान, सुमित साहू, राजेश कुमार (डीएसए), मंत्रित कुमार खरे, विवेक गोयल, प्रकाश वासनिक सहित समस्त स्टाफ शामिल थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements