सेंट्रल बैंक ने स्वच्छता में श्रमदान कर मनाई गांधी जयंती
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा महात्मा गांधी जयंती के पूर्व देश के प्रधान सेवा नरेंद्र मोदी के आवाहन पर क्षेत्रीय प्रमुख आर मीणा के नेतृत्व में धर्म टेकरी पीजी कॉलेज पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रांगण में सफाई अभियान कर सूक्ष्म अपशिष्ट कचरे को उठाकर बोरी में भरकर निर्धारित स्थान पर रखा गया।

धर्म टेकरी सड़क के आसपास और पीजी कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया इसको देखकर लोगों ने भी स्वच्छता में सहयोग प्रदान किया। स्वच्छता अभियान की टीम में क्षेत्रीय प्रमुख आर मीणा ,सी एम रोहित यादव, एलडीएम हुकुम चंद्रा, लिंग शाखा प्रबंधक आलोक कुमार स्थानीय शाखा क्षेत्रीय कार्यालय के सदस्य ने श्रमदान किया।
