सरदार विष्णुसिंह उईके समिति घोड़ाडोंगरी ने मनाई वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सरदार विष्णुसिंह उईके समिति घोड़ाडोंगरी ने मनाई वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती

500 जयंती पर आदिवासी समाज ने किया नमन


घोड़ाडोंगरी। आदिवासी समाज की गौरव और जबलपुर मंडला की महारानी दुर्गावती की 500 जयंती पर घोड़ाडोंगरी में सरदार विष्णु सिंग उइके समिति ने रानी दुर्गावती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर , पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सरदार विष्णु सिंग उइके समिति के भगवत सिंग तुमडाम ने बताया कि 5 अक्टूम्बर को आदिवासी समाज की गौरव रानी दुर्गावती जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर समिति के सदस्यो एवम आदिवासी समाज के सगाजनो ने शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपीईबी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी एवम समाजसेवक श्री मंगलसिंह धुर्वे जी व्दारा की गई।

एवम मुख्य वक्ता के रूप में समाज के युवा दीपक उइके उपस्थित थे सर्वप्रथम श्री दीपक उईके ने वीरांगना रानी दुर्गावती जी के जीवन के ऊपर में विस्तार पूर्वक उनकी जीवन गाथा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी संजीव शर्मा ने भी रानी दुर्गावती को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि रानी दुर्गावती ने मुगलों के खिलाफ युद्ध कर और कौशल का परिचय देकर ये संदेश समाज को दिया था की नारी अबला नही हो सकती और जरुरत पड़ने में वो राज्य का नेतृत्व भी कर सकती है।

Advertisements

रानी दुर्गावती के जयंती के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेन्द्र उईके , पीरु भलावी,सरपंच पांडरा सुरवन सलाम , सरपंच जुवाड़ी मनोज धुर्वे,गोविंद पन्द्राम,संतोष उईके फौजी, गणेशप्रसाद धुर्वे , कुॅवरसिंह सलाम, मदरसा तेकाम , मुनेश उईके, सालकराम मसराम, श्रीराम तुमराम, श्रीराम मर्सकोले , ज्ञानसिंह तेकाम , दिनेश युवने, योगेश उईके , फिरकसिंह युवने जी डाॅ.पुरुषोत्तम सरयाम,डाॅ.अभयदेव युवने, रामप्रसाद धुर्वे , भगवत तुमडांम ,सतीश वाड़ीवा सहित सामाजिक बन्धु उपस्थिति थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements