अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे रेत ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी
बैतूल। अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रेत ट्रेक्टर ट्राली से रेत चोरी कर ले जाते दो लोगो को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रानीपुर अंतर्गत ग्राम खमालपुर नदी बाले पुल पर 10 जनवरी को एक ट्रेक्टर ट्राली रेत से भरी दिखी उस ट्रेक्टर के चालक ने जैसे ही पुलिस की गाडी को देखा तो वह नदी नदी ट्रेक्टर ट्राली को लेकर भाग गया। उसके बाद पुलिया के कुछ दूर आगे गये तो ट्रेक्टर ट्राली सोनालिका कंपनी का नीले रंग का जिसका नंबर एमपी 48 एए 7629 जिसमें रेत भरी थी वह बैतूल तरफ जा रहा था।
उसे हमराह स्टाप के रोककर चालक से रेत ले जाने की रायल्टी एवं अन्य कोई वैधानिक कागजात चाहे गये जो नही होना बताया तब चालक द्वारा उक्त ट्रेक्टर ट्राली में खमालपुर नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर चोरी ले जाना पाया गया। उक्त ट्रेक्टर ट्राली में भरी रेत का बाजार मूल्य लगभग पाँच रूपये करीब है उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राहुल उइके निवासी ग्राम चिखली आमढाना का रहना बताया तथा रेत खमालपुर नदी से रेत अवैध उत्खनन कर चोरी से ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ट्रेक्टर ट्राली मालिक फररू खान निवासी बैतूल के कहने पर ले जाना बताया।
ट्रेक्टर – ट्राली की जप्त
आरोपी चालक का कृत्य धारा 379, 109 भादवि एवं 53 (1) म. प्र. गौण खनिज नियम का पाये जाने से उक्त ट्रेक्टर ट्राली को मय रेत के 12.15 बजे जप्ती की कार्यवाही की जाकर ट्रेक्टर ट्राली को मय चालक के थाना लाकर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया आरोपी को न्यायालय उपसथिति हेतू धारा 41 (क) जा.फौ. का नोटिस तामील किया गया। बाद अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामले में राहुल उइके निवासी चिखली आमढाना, फररू खाना निवासी बैतूल को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही ट्रेक्टर ट्राली में भरी रेत का बाजार मूल्य लगभग पाँच हजार रूपये करीबन का मशरूका जप्त किया।
