भरतादेव में पकड़ाया जुआ
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। पुलिस को सूचना मिली की भरतादेव स्थल के पास कुछ लोग हारजीत का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे है जो सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश दी गई।

मौक़े पर आरोपी गोपाल पिता रूपलाल मालवी उम्र (31) वर्ष निवासी एस एफ कॉलोनी चंदनगाव मनीष पिता लखन कहार उम्र (29) वर्ष निवासी भरतादेव कॉलोनी चन्दनगांव, दिनेश पिता नारद कहार उम्र 28 वर्ष निवासी सर्रा नागपुर रोड़, निलेश पिता पंडरी चौबीतकर उम्र 30 वर्ष निवासी चन्दनगांव, भीम सिंह पिता लखन कहार उम्र 36 वर्ष निवासी फोकट नगर चन्दनगांव के जुआ खेलते मिलते पर उनके पास से राशि रू 5850 एवं 52 ताश पत्ती मिलने पर धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। कार्यवाही करने वाली टीम में एस आई राहुल काकोडिया, आर. रविन्द्र, युवराज , सागर , विकाश , नरेन्द्र योगदान रहा।
