जातिगत भेदभाव सामाजिक कुरीति:देव्हारे
बैतूल। विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत जिला बैतूल समरसता दिवस के सप्ताहिक दिवस के निमित्त सामाजिक समरसता कार्य विभाग द्वारा बैतूल ग्रामीण प्रखंड के सोनाघाटी ग्राम के पारधी समाज की बस्तियों में जाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बस्ती के लोगों से सौजन्य भेंट की और उनके घर भोजन किया गया। समाज को अस्पृश्यता मुक्त और समरसता युक्त समाज बनाने का विहिप द्वारा निरंतर शतत प्रयास किया जा रहा। पारधी समाज गोलू सोलंकी के परिवार में पहुंच कर उनसे मिलकर भोजन ग्रहण किया।

इस मौके पर विहिप सामाजिक समरसता जिला संयोजक मधु देव्हारे ने कहा कि हमें जातिगत भेदभाव मिटाना होगा। जिसके लिए आवश्यक है कि अस्पश्र्ता का भाव दूर हो। उन्होने कहा कि यह समाज में कुरीति है। इस अवसर पर जिला धर्म यात्रा प्रमुख लोकेश तायवाड़े, सामाजिक समरसता सदस्य अमन देशमुख सहित विहिप के कार्यकर्ता मौजूद थे।
