Betul Samachar : उज्जैन महाकाल दर्शन करके लौटते वक्त हुई कार खराब, डायल 100 स्टाफ ने की सहायता
बैतूल, (आशीष राठौर)। बैतूल के चिचोली के अंतर्गत छत्तीसगढ़ से उज्जैन महाकाल दर्शन करने आये कॉलर की कार वापस लौटते समय हुई खराब, डायल-112/100 स्टाफ सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बैतूल के थाना चिचोली के अंतर्गत चिरापाटला गाँव शंकर ढाबे के पास, छत्तीसगढ़ से उज्जैन महाकाल दर्शन करने आये कॉलर की कार वापस लौटते समय खराब हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 29-07-2024 को मध्यरात्रि मे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक रविशंकर इंद्रे एवं पायलेट राजा पवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कॉलर नीरज छत्तीसगढ़ से उज्जैन महाकाल दर्शन करने आये थे वापस लौटते समय कॉलर के साथ आई दो कार में से एक कार खराब हो गई थी। आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर कॉलर ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी। डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर कॉलर को सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया। कॉलर नीरज एवं उनके दोस्तों द्वारा डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
