Accident News : सड़क दुर्घटना में हुई व्यापारी की मौत

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Accident News : सड़क दुर्घटना में हुई व्यापारी की मौत


शाहपुर, (आशीष राठौर)। नेशनल हाईवे पर बाईपास के पास इन दिनों नेशनल हाईवे पर दिनो दिन दुर्घटनाएं बड़ रही है। पिछले दिनो मोटरसाइकिल दुर्घटना में शाहपुर के आमढाना के तीन युवा घायल हुए थे जिस के कुछ देर के बाद ही कार और मोटरसाइकिल के टक्कर में बिजादेही के बुर्जुग की मौत हो गई थी।

ताजा मामला शनिवार ढेर शाम करीब 8:30 बजे का है जिसमें शाहपुर के व्यापारी की दुर्घटना में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यापारी अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरा कर शाहपुर आ रहे थे सामने बैतूल से भोपाल की ओर जा रही सूत्र सेवा बस (बीसीसीएल ) चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे विपिन गुप्ता उम्र लगभग 65 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि बुर्जुग व्यापारी के पैर पर बस चढ़ जाने के कारण व्यापारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जिसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शाहपुर लाया गया। बस चालक द्वारा दुर्घटना होने के बाद दुर्घटना स्थल से फरार हो गया जिसे कि धार चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। देर रात होने के कारण शव प्रशिक्षण रविवार सुबह किया गया।

Advertisements

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाहपुर पुलिस द्वारा बस चालक के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। मृतक का अंतिम संस्कार शाहपुर के मोक्षधाम में किया गया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements