Betul Samachar : जादू टोने के शक में की थी नृशंस हत्या, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : जादू टोने के शक में की थी नृशंस हत्या, पुलिस ने किया मामले का खुलासा


बैतूल। जिले के थाना चिचोली के ग्राम आलमपुर में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। उक्त मामले में मृतक बलराम वरकड़े की हत्या जादू टोने के शक में की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चिचोली अंतर्गत ग्राम आलमपुर में दिनांक 22 दिसंबर 2024 को बलराम वरकड़े (उम्र 52 वर्ष) का खून से लथपथ शव लालमन वरकड़े के खेत में पाया गया। मृतक के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में यह हत्या प्रतीत हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना चिचोली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एफएसएल टीम बैतूल ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी (शाहपुर) मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी चिचोली हरिओम पटेल और निरीक्षक आबिद अंसारी ने साक्ष्य एकत्र किए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर, आरोपी राधेश्याम वरकड़े (उम्र 35 वर्ष), निवासी पटेल ढाना, ग्राम आलमपुर को संदेह के घेरे में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतक बलराम पर जादू टोने का शक था। आरोपी के अनुसार, उसकी बहन की मृत्यु, पत्नी की बीमारी और भैंस की मौत के पीछे बलराम के जादू टोने को कारण माना जा रहा था।

घटना से कुछ दिन पहले बलराम और आरोपी के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बलराम ने आरोपी को धमकी दी थी। इसी रंजिश के कारण, दिनांक 20 दिसंबर 2024 की रात, आरोपी ने बलराम को खेत में अकेला पाकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

7 जनवरी को आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस प्रकरण के खुलासे में अनुविभागीय अधिकारी (शाहपुर) श्री मयंक तिवारी, थाना प्रभारी चिचोली हरिओम पटेल, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक मेजर सिंह मर्सकोले, आरक्षक मनीष उइके और लक्ष्मण यादव सहित थाना चिचोली के स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Advertisements

वहीं पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने घटना की गंभीरता को देखते हुए निर्देश दिए हैं कि जादू टोने जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्थानीय विवादों को सुलझाने में पुलिस सक्रिय भूमिका निभाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों की जांच में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया जाए। ग्रामीणों में पुलिस का विश्वास बढ़ाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयास तेज जाएं। जघन्य अपराधों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements