ब्रजेश पाठक ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में कि सहभागिता
बैतूल। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान सोमवार को अल्प प्रवास पर बैतूल पहुंचे। जहां हैलीपैड पर उन्होने मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र की टीम से भेंट की और अभियान में सहभागिता की। श्री पाठक ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप संपूर्ण देश में यह अभियान चलाया जा रहा है।

प्रत्येक गांव, प्रत्येक घर और प्रत्येक व्यक्ति से मिट्टी चावल संकलन कर कलशों में मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी। इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा के जिला महामंत्री सुधाकर पवार, मोहित गर्ग नेहरू युवा केंद्र बैतूल से धनंजय सिंह ठाकुर, तुषार यादव राकेश मन्यासे आदि मौजूद थे।
