पुलिस अस्पताल बैतूल में रक्तदान शिविर का आयोजन
बैतूल। जिला पुलिस बैतूल द्वारा मंगलवार को पुलिस अस्पताल बैतूल में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन एवं रेड क्रॉस एनजीओ की सहायता से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान दिवस (14 जून ) के पूर्व रक्तदान के संबंध में समाज में फैली भ्रांतियां को दूर करना।

स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों के जीवन को बचाने के प्रयास में अमूल्य योगदान देने हेतु प्रेरित करना, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान दिवस में शामिल हो सके
ब्लड डोनेशन कैंप में 29 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। उपरोक्त शिविर में पुलिस अधीक्षक बैतूल, एसडीओपी बैतूल, डॉक्टर सोनारे, रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले, निरीक्षक यातायात सरबिंद, निरीक्षक गंज ए बी मर्सकोले, सूबेदार संदीप सुरेश, ब्लड डोनेशन टीम के सदस्य शामिल थे।
