Chhindwara Samachar : विकास खंड स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
बच्चो को सीईओ ने लंच बॉक्स वितरित किए
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। जनपद शिक्षा केंद्र जुन्नारदेव द्वारा दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जनपद प्रांगण में किया गया जिसमें रंगोली, चित्र कला कुर्सी दौड़,100 मीटर दौड़ नृत्य एवं गायन जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उपहार भेंट किया गया।

सीईओ ने लंच बॉक्स वितरित किए
कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले दिव्यांग बच्चों को जनपद पंचायत सीईओ रश्मि चौहान के द्वारा लंच बॉक्स प्रदान किया गया। जपं क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान ब्लाक स्तोत्र समन्वयक अरविंद डेहरिया,बीएससी सीएससी एम एससी पालक गण उपस्थित थे।
