Chhindwara Crime Samachar : अंधे कत्ल का पर्दाफाश, भोपाल से पकड़ा आरोपी
छिन्दवाड़ा/दमुआ, (दुर्गेश डेहरिया)। दमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती के साथ प्रेम प्रसंग के दौरान हत्या करने का मामला उजागर हुआ है। बीते दिनों नदी के किनारे ले जाकर युवती के साथ युवक ने शराब के नशे में शारीरिक संबंध बनाए और किसी बात पर आवेश में जाकर पत्थर मारकर उसकी हत्या करके फरार हो गया। पुलिस ने उक्त घटना में मर्ग कायम का सूत्र लगाएं और आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के निर्देश ओर एसडीओपी कृष्ण कुमार अवस्थी मार्गदर्शन में दमुआ पुलिस को शीघ्र ही इस मामले में सफलता मिली। ग्राम के वचन भोपा के साथ अंतिम बार युवती देखी गई घटना कारित करके आरोपी भाग गया जिससे भोपाल से गिरफ्तार कर दमुआ लाया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।

यह भी पढ़ें – Chhindwara Samachar : थ्रेसर में समाने से युवक की मौत
इस कार्यवाही में निरीक्षक पीएल यादव,उनि तरुण सिंह मरकाम,प्रआ महेंद्र कुमार ,अजय उइके,कमला जाटव, आरक्षक सागर डेहरिया, भगवान सिंह भिलाला, संतोष पटेल, अनिल त्रिपाठी,विक्रम, सायबर सेल नितिन,आदित्य रघुवंशी, ग्राम कोटवार शैलेश जावरे की भूमिका रही।
