Betul News : फेक आई डी बनाकर भाजपा कर रही दुष्प्रचार : बड़ोनिया
बैतूल शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया ने लगाया आरोप
बैतूल। बैतूल विधान सभा मे चुनावी परिदृश्य साफ होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनो दलों के बीच घमासान शुरू हो गया है। आरोप प्रत्यारोप के दौर भी सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के बैतूल शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया ने भाजपा पर शोषल मीडिया पर कई फेंक आई डी बना कर प्रचार किये जाने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह किये जाने का भी आरोप लगाया है।
शहर अध्यक्ष मोनू ने कथित तौर पर आरोप है कि, भाजपा प्रत्याशी का खोखला गुणगान करने के लिए भाजपा की आई टी सेल सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों का दुरुपयोग किये जाने की कोशिश कर रही है। फेसबुक पर महिलाओं के नाम से अलग अलग कई नकली आईडी बनाई गई हैं। इन आईडी के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों के गुणगान कर लगातार जनता को गुमराह किया जा रहा है। एक पोस्ट डालने के बाद जो कमेंट्स इन पर आ रहे हैं वे सभी कमेंट सिर्फ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ही नजर आ रहे हैं।
जिससे साफ है कि, महिलाओं के नाम से फेक आई डी बनाकर महिलाओं सहित आम मतदाताओं को बरगलाने के कुत्सित प्रयास किये जा रहे हैं। इन फेसबुक एकाउंट में जितनी भी आईडी बनी हुई हैं उनमें से कई में जिसके नाम से आई डी बनी हुई है उनका प्रोफ़ाइल भी लॉक किया गया है। जो मेरे विचार से सीधे सीधे चुंनाव आयोग के निर्देशों का खुला उल्लंघन है।

चुनाव आयोग को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर इसकी जांच कराई जानी चाहिए ताकि ऐसे प्रचार के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का दुरुपयोग रोका जा सके और आम चुनाव निष्पक्ष संपन्न हो सके।
