Aadhaar Card का डेटा सुरक्षित रखने के लिए आसानी से लॉक कर सकते हैं बायोमेट्रिक्स, जानिए प्रोसेस

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

यूं तो आधार के इस्तेमाल से फ्रॉड करना काफी मुश्किल है लेकिन मौजूदा समय में कुछ भी असंभव नहीं है. लिहाजा, हम सभी को अपने आधार कार्ड और इसमें दर्ज निजी जानकारियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए. आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी UIDAI हमें कई तरह की सुविधा देती है, जिसके तहत हम अपने आधार के बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं, जिससे हमारी निजी जानकारियों सुरक्षित रहती हैं. खास बात ये है कि हम इसे जरूरत पड़ने पर कभी भी अनलॉक कर सकते हैं.

आधार का बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक फीचर क्या है

बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक एक ऐसा फीचर है जो सभी आधार होल्डर्स को अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक और अस्थाई रूप से अनलॉक करने की अनुमति देता है. इस फीचर का मुख्य उद्देश्य आपके बायोमेट्रिक्स डेटा- फिंगर प्रिंट्स और आइरिस स्कैन की गोपनीयता को मजबूत करना है.

Advertisements

बायोमेट्रिक्स लॉक करने के बाद कोई भी व्यक्ति ऑथेंटिकेशन के लिए आपके आधार के बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल नहीं कर सकता. इसे एक बार लॉक करने के बाद आप खुद ऑथेंटिकेशन के लिए अपने आधार के बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं जब तक कि इसे अनलॉक न किया जाए.

अपने आधार का बायोमेट्रिक्स लॉक करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें

  • अपने आधार का बायोमेट्रिक लॉक करने के लिए सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/bio-lock पर जाएं.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद स्क्रीन पर आपको एक चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा, जिसमें ये लिखा है कि जब तक आप अपने बायोमेट्रिक को अनलॉक नहीं करते, तब तक आप अपने बायोमेट्रिक का ऑथेंटिकेशन नहीं कर सकते हैं.
  • चेक बॉक्स में क्लिक करने के बाद Lock/Unlock Biometrics पर क्लिक करें.
  • Lock/Unlock Biometrics पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा.
  • इस नए पेज पर अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना है और कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक करना है.
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इस ओटीपी को डालकर सब्मिट पर क्लिक करना है. सब्मिट पर क्लिक करते ही आपके आधार का बायोमेट्रिक्स लॉक हो जाएगा.
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements