Advertisements
Chhindwara Accident Samachar : बेलगाम ट्रैक्टर की ट्राली की ठोकर से बाइक सवार की मौत
जुन्नारदेव तामिया, (दुर्गेश डेहरिया)। पुलिस थाना माहूलझिर क्षेत्र में दुपहिया चालक घर जा रहा था तभी ट्रैक्टर ट्राली तेजी से निकली और चपेट में टू व्हीलर चालक आया। पुलिस थाना प्रभारी रवीन्द्र पंवार ने बताया कि झिरपा के समीप एक ढाबे के सामने ठोस मारी।
Advertisements

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन घायल दिनेश पिता दयाराम भलावी उम्र (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि नीले कलर की ट्रैक्टर ट्राली तामिया की ओर से आ रही थी। पुलिस ने मर्ग डायरी भरकर शव का पोस्टमार्टम करा के मामला दर्ज किया।
Advertisements
Advertisements
