मोक्ष धाम में विराजेंगे भूतेश्वर भोलेनाथ
घोड़ाडोंगरी, (विशाल घोड़की)। नगर में मोक्ष धाम के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य व्यापारी कल्याण संघ के तत्वधान में निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
व्यापारी संघ के जितेंद्र मालवीय ने बताया कि इसी क्रम में नगर के अन्य नगर वासियों समाजसेवियों का भी सहयोग इस कार्य को मिल रहा है। इसी क्रम सभी के सहयोग से घोड़ाडोंगरी मोक्ष धाम में बाबा भूतेश्वर भोलेनाथ की प्रतीकात्मक छवि के रूप में भव्य मूर्ति स्थापित की जा रही है।
इस प्रतिमा का निर्माण शाहपुर में किया गया है प्रतिमा को लाने के लिए व्यापारी कल्याण संघ वह महाकाल समिति के लोग शाहपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मूर्ति को व्यवस्थित लाने की व्यवस्था बनाई और बड़े ही जोश के साथ धूमधाम से मूर्ति को घोड़ाडोंगरी लेकर आए आज व्यापारी कल्याण संघ समिति व महाकाल समिति के सदस्यों आपसी सहयोग से ही महादेव को मोक्ष धाम में इन्हें स्थापित किया जाएगा। व्यापारी संघ के मीडिया प्रभारी व सक्रिय सदस्य जितेंद्र मालवीय ने बताया कि प्रतिमा को मूल रूप देने का कार्य निरंतर बाहर से आए कलाकार करेंगे जो कि बहुत जल्द ही अपने मूल रूप में विद्यमान होगी।

बहुत जल्द ही इस प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा नगर के मोक्ष धाम को सुंदरीकरण कर अन्य सुविधाएं भी संगठन के माध्यम से करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में सभी नगर वासियों का जन समर्थन भी समिति को बढ़-चढ़कर मिल रहा है बाबा भूतेश्वर भोलेनाथ की प्रतिमा बुधवार को नगर के मोक्ष धाम पर पहुंच चुकी है।
