Advertisements
महाराणा प्रताप के स्मारक का भूमि पूजन संपन्न
बैतूल। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के तत्वाधान में महावीर महाराणा प्रताप के स्मारक का कानाबघोली तहसील मुलताई में भूमि पूजन किया गया। महासभा के डब्बु ठाकुर ने बताया कि महाराणा प्रताप की 12 फिट ऊंची भव्य मूर्ति का निर्माण जयपुर के कुशल कारिगरों द्वारा किया जा रहा है और 19 जनवरी को 11 सदस्यों का दल मूर्ति को लेने के लिए जयपुर रवाना होगा। इस अवसर पर अनिल सिंह कुशवाह, गोकुल सिंह चौहान, भीमसिंह चौहान, थम्मनसिंह सिसोदिया, महेन्द्र पटेल, कृपाल सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।
Advertisements
Advertisements
