भोलेबाबा की विशाल बारात शोभायात्रा निकली

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भोलेबाबा की विशाल बारात शोभायात्रा निकली

ढोल ताशे, गाजे बाजे, भजन मंडलीयां सम्मिलित

पूरे शोभायात्रा मार्ग को रंगोली से सजाकर, जगह जगह जलपान की व्यवस्था


मोहगांव हवेली / सौंसर, (गोपाल वंजारी)। सुप्रसिद्ध अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव अंतर्गत दोपहर भोलेबाबा की विशाल बारात निकाली गई। जिसमें ढोल ताशे, गाजे बाजे, भजन मंडलीयां सम्मिलित थे एवं रथ पर भागवत प्रवक्ता विराजमान थी।

पूरे शोभायात्रा मार्ग को रंगोली से सजाकर, जगह जगह चाय, शरबत, जलपान नाश्ते के विभिन्न व्यंजन नि: शुल्क वितरित करने की व्यवस्था नगर के नवयुवकों द्वारा की गई थी। भगवान अर्धनारीश्वर की बारात निकालकर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में भजन मंडलीयां, दिंडिया, चलीत झांकियां, बैंड़ बाजा, ढोल ताशे, गाजे बाजे तथा हजारों शिव भक्त मौजूद थे।

Advertisements

वहीं शोभायात्रा मार्ग पर उनका स्वागत करने, उसके जलपान की व्यवस्था करने नगर की पुरुष, महिलाएं मौजूद थी। दोपहर को निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण कर रात्रि में मंदिर प्रांगण पहुंची जहां उत्कृष्ट झांकियों, भजन मंडलीयों को अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर संस्थान कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements