भव्या फाउंडेशन का सम्मान समारोह जयपुर में संपन्न होगा, बैतूल से रामकिशोर पंवार को दिया जाएगा सम्मान

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भव्या फाउंडेशन का सम्मान समारोह जयपुर में संपन्न होगा

बैतूल से रामकिशोर पंवार को ताप्ती जल संरक्षण के लिए दिया जाएगा सम्मान


बैतूल। राजस्थान के गुलाबी शहर जयपुर में रविवार 29 जनवरी 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और हिन्द शिरोमणि सम्मान समारोह-2023 में देश,विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती के जल संरक्षण के लिए काम करने वाले ताप्ती भक्त रामकिशोर दयाराम पंवार का नाम प्रमुख है। इस सम्मान समारोह में निःशक्त जन, कैंसर पीड़ित और आटिज्म वर्रिएर्स, नेत्रहीन बच्चों और बाल बसेरा गृह के बच्चों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस बार इस प्रोग्राम में 14 देशों के अवार्डीज़ शामिल होंगे। आगामी 29 जनवरी 2023 दिन रविवार को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और शारीरिक रूप से अक्षम और आटिज्म वर्रिएर्स बच्चों लोगों की सहायतार्थ आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और हिन्द शिरोमणि सम्मान समारोह -2023 सम्मान समारोह रविवार सुबह 10.00 बजे से सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा – जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न होगा,जिसमें देश, विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।

भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर ने बताया की इस प्रोग्राम का उद्घाटन डॉ.महेश जोशी – जलदाय मंत्री -राजस्थान सरकार, प्रताप सिंह खाचरियावास -खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री – राजस्थान सरकार और मनोज मुद्गल – पार्षद – बनीपार्क के कर कमलों से किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी और पत्रकार पवन कपूर दिल्ली द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके प्रोग्राम का शुभारम्भ किया जायेगा। इस समारोह में पूरे देश भर से कई विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।

जिनमे इंद्रजीत भारती, शिहान राधे गोविन्द माथुर, छैल बिहारी माथुर, रविंद्र बुंदेला, जनाब एम् सिद्द्की, विपिन माथुर, बीके माथुर, डॉ. आनंद सिंह, इरम फात्मा जन्नत, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उदय वीर सिंह, मिसेज पूनम धीरेन्द्र, विजेन्द्र डोडा, सगनलाल डोडा, शांति स्वरुप जी, सत्य प्रकाश माथुर, गोविंद स्वरूप माथुर, डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति, पवन जैन, संजय दत्त माथुर, डॉ. जितेंद्र प्रसाद माथुर, जयप्रकाश भटनागर, प्रदीप कुमार आर्यन, नवीन चौधरी, नवल किशोर शर्मा, जनाब मोहम्मद अजरुद्दीन, विनोद प्रजापति, गोविन्द भारद्वाज, डॉ. कल्पेश पटेल और भी कई गणमान्य अतिथि उपस्थित होंगे। इस प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण कुछ आटिज्म वर्रिएर्स, नेत्रहीन बच्चों बच्चों की गायन और वादन प्रस्तुति होंगी, जिनमे शुभ पाठक, विनायक राज, शिवेन कुमार और ध्रुव टिक्कू होंगे, इन सभी के साथ, कैंसर पीड़ित और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को उनके विशेष रूप से किये हुए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जायेगा। इस प्रोग्राम में मिसेज इंडिया (ली डीवाइन) पूनम धीरेन्द्र और बॉलीवुड सिंगर इरम फात्मा जन्नत द्वारा मिस आस्था त्रिवेदी, मिस स्वास्ति मल्होत्रा, मिस रिद्धिमा अग्रवाल को भव्या फाउंडेशन के ब्रांड एम्बेसडर का ताज पहनाया जायेगा, इसके अलावा वात्सल्य – दिल्ली बाल बसेरा के बच्चों की नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति होगी।

Advertisements

इस प्रोग्राम में रजनी बेदी, प्रशंसा श्रीवास्तव, भानु भारद्वाज, मनीष माथुर, आकाश सैनी, जयप्रकाश बुनकर जी का पूरे परिवार के साथ विशेष सहयोग होगा। कार्यक्रम का आगाज रिद्धि दाधीच द्वारा गणेश वंदना और राष्ट्र गान से होगा। मिस आस्था त्रिवेदी, मिस मनस्वी त्यागी, अभिनव त्रिपाठी, मनीष बैरवा अपनी नृत्य और गायन और अन्य प्रस्तुति देंगे। सीकर की एक ढेर साल की बच्ची प्रणवी कुमावत को उसकी बाल कलाकारी के लिए काकुल स्मृति सम्मान से नवाजा जायेगा। इस प्रोग्राम में डॉ. दुर्गेश नंदिनी और डॉ. सरिता गर्ग की पुस्तक का लोकार्पण भी होगा…..प्रोग्राम का संचालन एंकर क्रछ्व सपना (आकाशवाणी) करेंगी। समारोह में साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन, ज्योतिष व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements