भारतीय मजदूर संघ ने किया महिलाओं का सम्मान

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भारतीय मजदूर संघ ने किया महिलाओं का सम्मान


सारनी। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ द्वारा महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। भामसं अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं महामंत्री संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ कार्यालय जुमड़े भवन मे महिला सम्मेलन का आयोजन को जीएम कुण्डू मैडम के मुख्य आतिथ्य एवं विशेष अतिथि डॉ. मोघे मैडम मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सुजाता रेड्डी के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। जिसमें क्षेत्रीय कर्मशाला, जीएम ऑफिस में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। अध्यक्ष, महामंत्री द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं शाल से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र एवं कंपनी मे उनके योगदान को सराहा एव उनकी समस्याओं के उचित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। सम्मेलन में उपस्थित 50 से अधिक महिलाओं को मुख्य अतिथि जीएम मेडम के द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर बीएमएस के क्षेत्रीय पदाधिकारी नरेन्द्र मिश्रा, एसएन बारस्कर, हरभजन सिंह, देवेन्द्र कुमार भादे, मनीष सिंह ठाकुर, बीडी डोगरे, रवि बिहारे, काशी नाथ कापसे, अतिक कुरैशी, धर्मेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश निगम, रितेश राठौर आदि उपस्थित थे। अंत में सभी का आभार व्यक्त कर अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements