भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मनाया हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम
सारनी। पाथाखेड़ा मंगल भवन प्रेमनगर पाथाखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा हल्दी कुमकूम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला महामंत्री सारणी मंडल प्रभारी लाजवंती नागले, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, लोकप्रिय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे की धर्मपत्नी मंजू पंडाग्रे, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरोज विश्वकर्मा, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनंदा पाटिल के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ, बांके बिहारी के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बेटी दिवस के उपलक्ष्य में बांके बिहारी भगवान के पूजन के पश्चात इक्कीस कन्याओं की पूजा कर बेटी दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आज बहुत ही पावन दिवस है, बेटी दिवस हमने इस मंच से 21 बेटियों की पूजा अर्चना कर भगवान से क्षेत्र में निवास कर रहे सभी बेटियों की स्वस्थ रहने की मंगल कामनाएं की। आज हम सभी को यह आवश्यक है कि हम अपने अपने घर की बेटियों को बढ़ाएं शिक्षा अर्जन कराएं और इस प्रतियोगिता की समय पर उनके इच्छा अनुसार विषय का चयन कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। मंजू पंडाग्रे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह त्यौहार भारतीय संस्कृति का बहुत प्राचीनतम त्यौहार है, हम सभी ने बसंत पंचमी के दो दिन पूर्व इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मंडल सारणी में मनाया इसके लिए मेरी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

महिला मोर्चा के प्रभारी लाजवंती नागले ने भी उपस्थित सभी अतिथियों सहित कार्यकर्ता बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित की। महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरोज विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष सुनंदा पाटिल ने वहां उपस्थित सभी अतिथियों सहित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुषमा नरवरे, शोभा देशमुख, दुर्गा, सपना, संयोगिता सागर, मीरा गावड़े, आशा डेहरिया, लक्ष्मी कैथवास, प्रीति मानकर, बेबी ठाकुर, किरण नागले, अरुणा अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
