श्रीमद् भागवत कथा हमारा जीवन बदलती हैं : देवी ऋतुसाक्षी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

श्रीमद् भागवत कथा हमारा जीवन बदलती हैं : देवी ऋतुसाक्षी


मोहगांव हवेली / सौंसर, (गोपाल वंजारी)। सुप्रसिद्ध अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव 2023 के अंतर्गत आज दीप प्रज्वलन, घंटानाद, घटस्थापना, ध्वजारोहण के साथ देवी ऋतुसाक्षी ( वृंदावन ) इनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नानाभाऊ मोहोड, पूर्व विधायक अजय चौरे, नपाध्यक्ष संदीप घाटोडे, जनपद पंचायत सौंसर अध्यक्ष संजय भुते, मंदिर अध्यक्ष उपाध्यक्ष अनिल वंजारी, रामेश्वर सदारंग, महासचिव दिनकर येलकर, सौंसर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष नंदा भानगे, संजय राठी, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील भानगे, नगर परिषद पिपला नारायणवार, पूर्व अध्यक्ष राजु परमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. गोपाल वंजारी, सुभाष कलम्बे, बालकिशन पालिवाल, शंकर लांजेवार, प्रदीप ठाकरे, रुखमांगद येलकर सहित भारी संख्या शिव भक्त उपस्थित थे।

श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व श्रीमद् भागवत ग्रंथ को गिरीराज जी मंदिर से शोभायात्रा के साथ गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर लाया गया। आज प्रथम दिन की श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास देवी ऋतुसाक्षी ने श्रीमद् भागवत का महात्म्य बताते हुए श्रीमद् भागवत कथा हमारा जीवन बदलती हैं। इस अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग का महात्म्य बताते हुए उन्होंने कहा कि, मैं यहां जब दर्शन करने आई थी तब भगवान से यहां आमंत्रित करने की अर्जी लगाई थी जो आज मेरी मनोकामना पूर्ण हुई।

Advertisements

महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक हिन्दी भाषा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं रात्रि में मराठी भाषा में हरिकिर्तन होगा। गुरुवार 23 फरवरी को गोपालकाला किर्तन, दही लाही, महाप्रसाद के साथ समापन होगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements