MPPSC 2020 RESULT: बैतूल की प्रियंका एवं प्रशांत का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन
बैतूल। बैतूल के प्रियंका भलावी ने एमपीपीएससी मैंस परीक्षा में 23 वीं एवं प्रशांत उइके ने 20 वीं रैंक हासिल की।
कहां जाता हैं कि कामयाबी किस्मत की लकीरों से नहीं माथे के पसीने से मिलती हे। इन पंक्तियों को इन्होंने चरितार्थ किया है। बैतूल निवासी दीपक भलावी (शिक्षक बैतूल बाजार) की सुपुत्री प्रियंका भलावी ने एमपीपीएससी में 23वी रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई है। उनकी इस सफलता से निश्चित तौर पर उन्होंने बैतूल और आदिवासी समुदाय का नाम रोशन किया है।
सांसद दुर्गादास उइके, क्षेत्रवासियों और परिजनों ने बिटिया और परिवार जनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शासकीय कन्या विद्यालय गंज से स्कूलिंग हुई
जे एच कॉलेज बैतूल से एमएससी फिजिक्स में पीजी करने के पश्चात 2017 में सिविल सेवा की तैयारी हेतु जुट गई। 2018 में तैयारी हेतु दिल्ली गई। 2019 में भी इंटरव्यू के लिए चयन हुआ। एमपीपीएससी 2020 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ।

प्रशांत ने हासिल की 20वीं रैंक
2016 में प्रशांत का डीएसपी के लिए हुआ था चयन, एक्सीडेंट के कारण फिजिकल ट्रेनिग में मुश्किल होने से छोड़ना पड़ा पद। रिटायर प्राचार्य आरआर उइके के पुत्र प्रशांत उइके ने एमपीपीएससी 2020 की मुख्य परीक्षा में 20 रैंक लाकर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए। शिक्षा बैतूल उत्कृष्ठ विद्यालय और जेएच कोलेज से हुई इसके बाद राज्य सेवा अधिकारी के लिए दिल्ली गए। 2016 की राज्य सेवा परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही प्रशांत का चयन डीएसपी पद के लिऐ हुआ था। उन्होंने बताया कि किसी भी लक्ष्य को प्रयास किए बिना मंजिल पाना आसान नहीं होता।
