Betul Samachar : वरिष्ठ नागरिक संगठन निरंतर कर रहा सेवा कार्य

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : वरिष्ठ नागरिक संगठन निरंतर कर रहा सेवा कार्य

गांव गांव जाकर जरूरतमंदों को वितरित कर रहे कंबल


बैतूल। जिले में ठंड लगातार अपना प्रकोप दिखा रही है और तापमान गिरता जा रहा है। इसे देखते हुए वरिष्ठ नागरिक संगठन के द्वारा गांव-गांव जाकर कंबल वितरण किया जा रहा है। जिस उम्र में व्यक्ति दूसरों पर आश्रित होते हैं उस उम्र संगठन के पदाधिकारी और सदस्य समाज में लोगों का संबल बन कर सेवा कार्य कर रहें हैं।

Advertisements

वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा ग्रामीण आदिवासी बाहुल्य वन ग्राम पलासपानी, भैंसाघाट, रजौला,में आदिवासी वृद्धजनों को 30 कंबल, 50 कपड़े और महिलाओं और लड़कियों को कपड़े वितरित किए। वरिष्ठ नागरिक संगठन में सभी बुजुर्ग शामिल हैं फिर भी इनकी समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा देखते ही बनती है। जिसके तहत कंबल वितरण का कार्य वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी है। कंबलों के साथ उपयोगी वस्त्रों का वितरण भी किया जा रहा है। यह सेवा कार्य वरिष्ठ नागरिक संगठन के सचिव केके पांडे, एके पांडे, गोविंद खातरकर, नारायण कुमार, सुनील पंडाग्रे आदि के द्वारा किया गया। इस अवसर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements